छत्तीसगढ़

नबालिक के साथ शारीरिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस द्वारा निजामाबाद तेलांगना से किया गिरफ्तार..

गरियाबंद : दिनांक 16.10.23 को प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.10.23 से 15.10.23 के मध्य रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की नाबालिक बेटी को बहला फूसला करके भगा ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 82/23 धारा 363 कायम कर पता साजी विवेचना में लिया गया पतासाजी दौरान अपहृता के मोबाईल टॉवर लोकेशन निजामाबाद तेलांगना का होने से थाना से पुलिस टीम निजामाबाद तेलांगना रवाना किया जाकर पता तलाश दौरान नाबालिक अपहृता को आरोपी सोनधर उर्फ दीपक सोरी पिता घासीराम सोरी उम्र 25 साल साकिन कुल्हाड़ीघाट थाना मैनपुर जिला गरियाबंद के कब्जे से दिनांक 11.12.2023 को 17.00 बजे दिगर प्रांत निजामाबाद तेलंगाना से बरामद किया गया। प्रकरण के नाबालिक पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया व महिला चिकित्साधिकारी से गुप्तांग परीक्षण कराया गया है। जिसमें पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित होना लेख किया गया है। प्रकरण के आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक दुष्कर्म करने पर प्रकरण में धारा 366,376(2)(ढ़) भादवि, 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को बहला फूसला करके भगा ले जाकर लगातार जबरदस्ती शारीरिक दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!