छत्तीसगढ़

तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

तखतपुर : प्रार्थी सुरेश साहू पिता रामफल साहू उम्र 28 साल निवासी ठाकुरिकापा तथा प्रार्थी शैलेश सिंगरौल पिता स्व. चंद्रशेखर निवासी सदर बाजार तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 02.08.2023 को तखतपुर मुख्य मार्ग से उनके मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना किया गया, लगातार आरोपीगणों का पता तलाश किया गया, पाया गया की आरोपीगण अन्य थानों के अपराध में जिला जांजगीर चांपा जेल में निरुद्ध है जिन्हें विधिवत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 16.08.2023 को तखतपुर पुलिस द्वारा तखतपुर न्यायालय प्रोडक्शन वारंट पर उपस्थित कर न्यायिक रिमांड लेकर पुनः जिला जेल जांजगीर-चंपा दाखिल किया गया है।

नाम आरोपीगण –

1. अजय उर्फ विजय प्रजापति पिता समय लाल उम्र 22 साल निवासी पेंड्रा

2. दिनेश कुमार चक्रधारी पिता राधेलाल उम्र 22 साल निवासी

नेवासा थाना गौरेला

3. शिवम प्रजापति पिता रामलाल उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 19 थाना गौरेला

4. किशन कुमार रोहिणी पिता राजकुमार रोहिणी उम्र 22 साल निवासी बंदरबाली गौरेला

5. यशवंत कुमार पोर्ते पिता बलरामपुर के उम्र 23 साल निवासी रामगढ़ बस्ती थाना पेंड्रा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही

जप्त सामान –

1. मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 10 AS 2822

2. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 10 AB 4613

3. मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी10 AH 9361

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!