डौण्डी : प्रार्थी धरमसिंह गायकवाड़ पिता अक्तुराम गाकवाड़ उम्र 36 साल निवासी ग्राम लिम्हाटोला थाना डौण्डी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने भाई भावसिंह गायकवाड़ का फुलसिंह गोड़ के घर के सामने, आंगन केंवटपारा अंवारी में मृत अवस्था में पड़ा है ऐसा लगता है कि कोई अज्ञात् व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना डौडी में अप. क्र. 222 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर वरिष्ट अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार नायक को घटना के बारे में मौखिक अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बांगड़े दल्ली राजहरा स्वयं घटना स्थल पहुंचकर एवं थाना डौण्डी सायबर सेल बालोद की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया एवं आपपास के लोगों से पुछताछ किया गया पुछताछ के दौरान पता चला कि मृतक भावसिंह गायकवाड़ के खिलाफ पुर्व में छेड़खानी का अपराध दर्ज हुआ था। संदेह के आधार पर संदेही चंद्रशेखर पिता पंचु राम गायकवाड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम लिम्हाटोला से पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 09.11.2023 रात्रि करीब 08:00 बजे केंवट पारा अंवारी तरफ से लिम्हाटोला जा रहा था तभी फुलसिंह गोंड़ के घर सामने आंगन में भावसिंह गायकवाड़ बैठा था, भावसिंह गायकवाड़ के बुलाने पर चंद्रशेखर गया, बातचीत के दौरान पुरानी बातों को लेकर वाद विवाद करने लगा तभी चंद्रशेखर उठकर चला गया और कुछ देर बाद टंगिया लेकर आया और भावसिंह को पुरानी रंजिस में आकर जान से मारने की नियत से भावसिंह के सिर में टंगिया से प्रांण घातक हमला किया जिससे भावसिंह का मौके पर ही मृत्यु हो गया मेमोरेण्डम कथन में बताया है। आरोपी चंद्रशेखर गायकवाड के निशानदेही पर 01 नग टंगिया पेश करने पर जप्ती किया गया है एवं आरोपी का घटना के समय पहने कपड़ा जला हुआ को भी जप्ती किया गया है आरोपी को दिनांक 11.11.2023 को 11:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











