रायगढ़ : रात्रि जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में छातामुड़ा चौंक पर एएसआई राजेन्द्र पटेल, नरेन्द्र सिदार एवं आरक्षक विकास सिंह द्वारा वाहनों की जांच में लगी पुलिस टीम को ब्लू कलर डस्टर कार ओडी 14 टी-5987 में बैग के अंदर 10 लाख रूपये कैश मिले । पुलिस दल ने वाहन में मौजूद संतोष गहिर पिता स्व. उपेन्द्र गहिर उम्र 40 वर्ष महादेवपारा सुंदरगढ़ टाऊन जिला सुंदरगढ़ ओड़िसा हॉल गजानंदपुरम कॉलोनी चक्रधरनगर को बैग में रखे कैश के संबंध में पूछताछ कर प्रभावशील आचरण संहिता के नियमों का उल्लंघन करना बताया गया और नोटिस देकर वैध दस्तावेजों की मांग की गई जिसमें संतोष गहिर असफल रहे । पुलिस द्वारा कार से बरामद रकम को संदिग्ध मानकर विधिवत जप्त कर निर्वाचन कार्यालय को सूचना दिया गया है और आगे की कार्रवाई कर रही है । जप्त रकम को मुक्त कराने रकम के वास्तिवक स्वामी को सुसंगत दस्तावेज कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-21 में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित उच्च समिति के समक्ष पेश करने होंगे, जिसका निराकरण समिति द्वारा किया जावेगा ।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











