छत्तीसगढ़

ट्रेलर वाहन चालक के अंधे कत्ल के मामले में फरार 06 वां आरोपी पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा..

जशपुर : दिनांक 26.02.2023 को लुड़ेग झण्डा घाट में रोड से करीब 30 फिट अंदर जंगल गढ्ढे में राजेश कुमार पिता चन्द्रबली उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घरसहा थाना जियतपुर जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) का शव मिला था, शव का पी.एम. कराने के पश्चात् रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्या करने से होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 61/2023 धारा 302, 396, 120बी, 414 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान पतासाजी कर पूर्व में आरोपीगण क्रमशः (1) डोलेश्वर पैकरा उम्र 27 साल निवासी सरईटोला थाना बागबाहर, (2) सोनू राम सिदार उम्र 24 साल निवासी मुड़ाबहला थाना बागबाहर, (3) संजय यादव उम्र 27 साल निवासी डूमरबहार थाना पत्थलगांव (4) संतकुमार सिदार उम्र 34 साल निवासी मालपानी थाना धरमजयगढ़ (5) रामकेष्वर सिदार उम्र 20 साल निवासी मालपानी थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी रवि महंत के धरमजयगढ़ क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पत्थलगांव द्वारा कार्यवाही कर दबिश देकर रवि महंत को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध में शामिल होना बताया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून लगा गमछा को जप्त किया गया। आरोपी रवि महंत उम्र 23 साल निवासी कटईपालीडीह थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 15.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!