जशपुर : बीती रात्रि में तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र. MH 04 GD 5673 में व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लोड कर ओड़िसा की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर बनडेगा नामनी रोड से ले जाने वाले हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा से उ.नि. के.पी. सिंह मय स्टाॅफ के मौके पर जाकर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार क्र. MH 04 GD 5673 में सवार 02 व्यक्ति आये जिन्हें रोककर उनका नाम पूछ कर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा 16 किलोग्राम कीमती 01 लाख 60 हजार रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ गांजा को उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर आरोपी 1- सतीष कुमार गौंड उम्र 26 साल निवासी बेसार अशरोपुर थाना सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) (2) आरन मुठा मांझी उम्र 25 साल निवासी महागुडी थाना बासुनीगांव जिला कंधमाल (ओड़िसा) को दिनांक 19.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











