छत्तीसगढ़

जशपुर : सुंदरगढ़ उड़ीसा एवं जशपुर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता…

जशपुर : तपकरा पुलिस को सूचना मिली कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केराडीह के रहने वाला रजा खान जो पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है वर्तमान बड़गांव में रहता है और बीच-बीच में छत्तीसगढ़ की ओर आता है कि सूचना पर पुलिस के द्वारा उड़ीसा पुलिस से संपर्क स्थापित उनकी मदद से झारसुगुड़ा से हिरासत में लिया गया पूछताछ में उसके द्वारा थाना तपकरा के घर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया गया थाना फरसाबहार पिछले दिनों में एक दुकान में ताला तोड़कर नगदी चोरी करना स्वीकार किया तथा कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक घर का अलमारी तोड़कर तथा ग्रामीण कुनकुरी में खेत में चोरी करना स्वीकार किया-

1.थाना तपकरा के अपराध क्रमांक 73/23धारा 457 380 भादवी

2.थाना फरसाबहार के अपराध क्रमांक 34/23 धारा 457 380

3.थाना कुनकुरी के अपराध क्रमांक 54/23 धारा 457 380

4.थाना कुनकुरी 59/23 धारा 379 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना की जा रही थी।

आरोपी के कब्जे से चोरी की एक लोहे का ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया था जप्त किया गया है ।

मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है जिसमें एक टीम झारखंड रवाना हुई है आरोपी सिबटेन रजा खान पहले भी भी लूट व चोरियों के कई प्रकरणों में शामिल रहा हैं और जेल जा चुकाहै ।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!