छत्तीसगढ़

जशपुर : नशीली टेबलेट को मोटर सायकल से घूम-घूमकर विक्रय कर रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा…

जशपुर : पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की संदीप अग्रवाल निवासी अम्बेडकर नगर पत्थलगांव का अवैध रूप से नशीली दवाओं को कही से लाकर घूम-घूमकर मोहल्ले में बिकी करता है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये उक्त व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने हेतु जाल बिछाया गया कि पुलिस द्वारा बंदियाखार मेन रोड पर घेराबंदी कर पुलिस टीम लगातार लगी हुई थी कि देर शाम को संदीप अग्रवाल मोटर सायकल में एक थैला रखे आते दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उसके द्वारा रखे गये थैला एवं मोटर सायकल की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 28 रेपर में नशीली कैपसुल स्पाज्मों प्राक्सीवान कुल 672 नग बिकी का रकम 740 रूपये तथा मोटर सायकल हीरो एच एफ डिलक्स क्रमांक सी.जी. 13 ए.आर. 2645 कुल कीमती करीब 54240 रूपये का मिलने पर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये उसे जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 22 (सी), 27 (ए), 08 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पाये जाने से आरोपी संदीप अग्रवाल उम्र 39 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर पत्थलगांव जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!