छत्तीसगढ़

चैन स्नेचिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार.. घटना में संलिप्त महिला आरोपी है फरार..

रायपुर – प्रार्थिया शांति तंवर ने थाना डी.डी.नगर मंे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोकुल धाम रेसीडेन्सी महादेव घाट रायपुरा रायपुर में रहती है तथा गृहणी है। प्रार्थिया दिनांक 26.03.23 को प्रातः करीबन 07ः15 बजे अकेले घुमने के लिए गई थी तथा खारून नदी पुल से महादेव घाट तिराहा की ओर से पैदल आ रही थी, कि महादेव घाट मेन रोड महामाया मेडिकल स्टोर्स के सामने बिजली खम्भा के पास पहुंची थी कि सामने से स्कुटी में सवार दो व्यक्ति आये और प्रार्थिया के पास आकर उसके गले में पहने हुए सोने की चैन को स्कुटी के पीछे सवार व्यक्ति ने अपने हाथ से झपट्टा मारकर चोरी कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 172/23 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए आरोपियों द्वारा फरार होने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया गया था उन मार्गो में भी लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने एक्टिवा वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए लूट के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान घटना में संलिप्त एक अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी शेख अख्तर उर्फ कल्लू के रूप में की गई, जो पूर्व में भी लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के लगभग 07-08 मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शेख अख्तर उर्फ कल्लू की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा चैन स्नेचिंग की घटना के संबंध मंे पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था कि टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर चैन स्नेचिंग की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

आरोपी शेख अख्तर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग सोने की चैन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त एक महिला आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – शेख अख्तर उर्फ कल्लू पिता शेख ताज उम्र 30 साल निवासी आर ब्लॉक मकान नम्बर 120 आर.डी.ए.कालोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!