छत्तीसगढ़

चारपहिया वाहन में घुम-घुम कर आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 05 सटोरिये गिरफ्तार..

रायपुर : दिनांक 09.04.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनरसी स्थित शदाणी दरबार पास मैदान में कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में सेटअप तैयार कर आई.पी.एल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। चारपहिया वाहन में 05 व्यक्ति सवार थे, वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में मोबाईल फोन एवं लैपटॉप रखे हुए थे। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम गुरप्रीत सिंह, रमाकांत पाटले, रितेश मिरी, रवि महंत एवं राहुल वस्त्राकार होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा सेटअप तैयार कर लाईन लेकर ऑनलाईन आई.पी.एल. क्रिकेट मैच सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर उक्त पांचो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग लैपटॉप, 05 नग मोबाईल फोन, लाखों रूपये का सट्टा पट्टी का हिसाब तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी 11 ए क्यू 7700 जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 110/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 तथा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार सटोरियें : 01. गुरप्रीत सिंह पिता अरविंदर सिंह उम्र 32 साल निवासी मैसनेट 29 सेक्टर 02 शंकर नगर थाना सिविल लाईन रायपुर। 02. रामकांत पाटले पिता स्व. पूरन लाल पाटले उम्र 27 साल निवासी बिरगहनी थाना कोतवाली जिला जांजगीर चांपा। 03. रितेश मिरी पिता रोनो मिरी उम्र 21 साल निवासी वरपाली चौक थाना कोतवाली जिला जांजगीर चांपा। 04. रवि महंत पिता दिलीप महंत उम्र 27 साल निवासी तहसील रोड चांपा थाना कोतवाली जिला जांजगीर चांपा। 05. राहुल वस्त्राकार पिता फागूलाल वस्त्राकार उम्र 28 साल निवासी तिलक नगर कोरबा रोड चांपा थाना कोतवाली जिला जांजगीर चांपा।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!