छत्तीसगढ़

चारपहिया वाहन में गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार………….

रायपुर : दिनांक 08.08.23 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुंरा स्थित गांधी चौक पास एक चारपहिया वाहन में अपने पास गांजा रखे है तथा कही जाने के फिराक में है। मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम मेहतरू पाल एवं तुषार देवांगन निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 04 किलो 650 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन सीजी/04/पीए/1245 जुमला कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

01. मेहतरू पाल पिता स्व. अजीत पाल उम्र 77 साल निवासी नगर पंचायत कुरा गांधी चौक वार्ड क्र 03 थाना धरसींवा रायपुर।02. तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 22 साल निवासी नेताजी चौक थाना आरंग रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!