छत्तीसगढ़

चकरभाठा पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्टर के स्वराज माजदा चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

चकरभाठा : दिनांक 24.03.23 को प्रार्थी सुमित श्रीवास द्वारा थाना उपस्थित आकर अपने स्वराज माजदा क्रं CG 11 AC 2986 कीमती करीब 11,00000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किये जाने की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम द्वारा तत्काल टीम गठित कर चोरी गये वाहन स्वराज माजदा की पतासाजी किया जा रहा था कि पतासाजी के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति उक्त चोरी गये वाहन क्रं CG 11 AC 2986 को चलाते हुये मस्तुरी जांजगीर तरफ जा रहा है कि सूचना पर थाना चकरभाठा टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुये पाराघाट टोल प्लाजा के पहले नेशनल हाईवे में पकडा गया

आरोपी तथा चोरी गये वाहन को अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पूछताछ किया गया जो दिनांक 24.03.23 को दोपहर में वाहन स्वराज माजदा क्रं CG 11 AC 2986 को न्यू प्रकाश मेटाडोर ट्रांसपोर्ट के सामने से चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी गये माजदा को बरामद किया गया है उक्त आरोपी के पता तलाश में उप निरीक्षक जागेश्वर सिंह राठिया आरक्षक 237 गौकरण सिन्हा एवं आरक्षक 1212 आकाश मनहर का विशेष योगदान रहा ।

नाम आरोपी – रवि सारथी पिता शंकर लाल सारथी उम्र 28 वर्ष पता भाटापारा बोलबम किराना स्टोर्स के पास जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा छ0ग0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!