छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…..

रायपुर / दिनांक 12.02.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नरैय्या तालाब पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंदलाल राम निवासी गाजीपुर (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नंदलाल राम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 05 किलाग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 91/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर दिल्ली ले जाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – नंदलाल राम पिता ओमप्रकाश राम उम्र 25 साल निवासी बलियारिया थाना करंदीपुर जिला गाजीपुर (उ.प्र.)।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!