छत्तीसगढ़

कोरबा : चोरी के 2 स्कूटी और 1 मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफतार……

कोरबा : मुखबिर के सूचना के आधार पर चोरी के 2 स्कूटी एवं एक मोटर साइकिल सहित आरोपी गोपाल गुज्जर को पकड़ने में सफलता मिली है। दिनांक 11/01/2023 को सर्वमंगला हॉस्पिटल के पास से प्रार्थी के सोल्ड स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिस पर चौकी मानिकपुर में अपराध क्र 33/2024 धारा 379 भा द वि पंजीबध्द कर चोर का पता तलाश किया जा रहा था, cctv फुटेज के आधार पर चोर का पहचान गोपाल गुर्जर होने पर उसे हिरासत में लेकर उनके मेमोरेंडम के आधार पर उक्त प्रकरण के चोरी किये गए स्कूटी को जप्त किया गया है, साथ ही चोरी के अन्य स्कूटी और मोटरसाइकिल को आरोपी द्वारा बरामद कराने पर आरोपी के विरुद्ध पृथक से 41(1)(4)/379 द प्र स की कार्यवाही की गयी तथा आरोपी उक्त अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

मोटर सायकल निम्नानुसार हैः-

01. हौंडा एक्टिवा चेचिस नं ME4JK156KPW356722

02. ⁠हौंडा एक्टिवा क्र GG 12 AR 4704

03. ⁠हीरो पैशन प्रो चेचिस नं MBLHA10AWDHA75599

नाम आरोपी – 01. गोपाल गुर्जर पिता जगत सिंह गुर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी पीपर पारा कोहड़िया चौकी cseb जिला कोरबा (छ ग)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!