छत्तीसगढ़

कांकेर : IED ब्लास्ट में शामिल 04 नक्सली जन मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार..

कांकेर : थाना परतापुर से बीएसएफ की पार्टी आरएसओ ड्यूटी के लिए महला की ओर निकली थी जिस पर नक्सलियों के द्वारा परतापुर सडकटोला के पास पूर्व से घात लगाकर आईडी ब्लास्ट किया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री प्रशांत शुक्ला के पर्यवेक्षण में एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के नेतृत्व में बीएसएफ परतापुर के असिस्टेंट कमाण्डेट श्री जगमल सिंह खींची, थाना प्रभारी पखांजूर, थाना प्रभारी परतापुर व बस्तर फाईटर परतापुर की सयुक्त कार्यवाही में दिनाँक 14.12.2023 को परतापुर सड़कटोला में हुए आईडी ब्लास्ट में शामिल साक्रिय नक्सली जन मिलिशियाको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना कबूल करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी :- (1) मुकुंद नरवास पिता सदाराम उम्र 45 वर्ष

(2) जग्गू राम आंचला पिता मनीराम आंचला उम्र 45 वर्ष

(3) अजून पोटाई पिता रैजू राम पोटाई उम्र 26 वर्ष

(4) दशरथ दुग्गा पिता गस्तु राम उम्र 35 वर्ष सभी निवासी परतापुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!