छत्तीसगढ़

ए.सी.सी.यू द्वारा खोजा गया 101 नग गुम मोबाईल, तकरीबन 12 लाख रूपये का मोबाईल हुआ बरामद, संबंधितो को किया जा रहा है वितरण..

दुर्ग : जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2022-2023 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगॉव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 101 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 12 लाख रूपये का बरामद किया गया। जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत् वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देष पर दुर्ग पुलिस के सोषल एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के प्डम्प् नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है। मोबाईलों की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!