छत्तीसगढ़

एक्सीडेंट कर भागने वाला आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार….

रायपुर – दिनांक 07.12.2023 को प्रार्थी संजय कुमार पटेल पिता स्व० भीखम लाल पटेल उम्र 46 साल सा० भवानी चौक संजय नगर जनक बढई के घर के बाजू थाना टिकरापारा रायपुर निवासी दिनांक 07.12.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपने घर के पास संजय नगर पंचमुखी मंदिर के पास सुबह 06:00 बजे चाय ठेला चाय पीने खडा था उसी दौरान उसका नाती नाबालिक बालक अपनी सायकल से पेपर बॉटने के लिए सिद्धार्थ चौक की तरफ से संजय नगर बस्ती की ओर जाने के लिए रोड क्रास कर रहा था तभी संतोषी नगर की ओर से आ रही एक टाटा कंपनी का कार क्रमांक सीजी 04 एन.ई. 2076 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नाबालिक बालक के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोंट लगकर नाक से खून निकल रहा था एवं मौके में ही बेहोस हो गया जिसे उपचार हेतु मेकाहरा अस्पताल ले जाने पर डॉ० द्वारा मृत घोषित कर दिया की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक एवं वाहन के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 664/2023 धारा 279, 304-ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त टीम तैयार कर टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी एवं आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर आई.टी.एम.एस. से फुटेज प्राप्त कर आरोपी टाटा कंपनी का कार क्रमांक- सीजी 04 एन.ई. 2076 के वाहन स्वामी दीपावली देवी पति देवकुमार साहू सा० गुलशन वाटिका सेजबहार रायपुर का पहचान कर वाहन स्वामी से संपर्क कर वाहन एवं चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी वाहन चालक लक्ष्मीनारायण नागरची पिता स्व० मदन लाल नागरची उम्र 33 साल सा० बोरियाखुर्द आर.डी.ए. कालोनी टिकरापारा रायपुर को तत्काल गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा नेक्सान कंपनी का कार क्रमांक- सीजी 04 एन.ई. 2076 को बरामद किया गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!