छत्तीसगढ़

उड़ीसा के गांजा तस्कर सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 लाख 40 हजार रूपये कीमत का गांजा व परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त….

सूरजपुर : मुखबीर से सूचना मिला कि एक स्कूटी में 2 व्यक्ति गांजा लेकर मलगा से खोपा होते हुए लोधिमा बसदेई की ओर जाने वाले है। चौकी बसदेई पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम लोधिमा में घेराबंदी कर स्कूटी सहित महताब आलम पिता नइमुद्दीन उम्र 28 वर्ष व भागेरती पिता स्व. राम औतार सिंह उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मलगा थाना भटगांव को पकड़ा जिनके कब्जे से 6 किलो 900 ग्राम गांजा कीमत 1 लाख 40 हजार रूपये का पाया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि गांजा को उड़ीसा के खुशीराज पटेल के द्वारा लाकर देने पर दोनों गांजा बिक्री करने खुशीराज के स्कूटी से निकले थे।

मामले में पुलिस टीम ने नई तकनीक की मदद व पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर खुशीराज पटेल पिता संकीर्तन पटेल उम्र 24 वर्ष ग्राम रंगिया टिकरा, थाना महुलपाली, जिला सम्बलपुर उड़ीसा को पकड़ा। मामले में 6 किलो 900 ग्राम गांजा 1 लाख 40 हजार रूपये व परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमत 1 लाख रूपये कुल कीमत 2 लाख 40 हजार रूपये का जप्त कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!