दुर्ग : ज्ञात हो कि दिनांक 28.01.2024 की रात्रि करीबन 07ः30 बजे आहत भरत गिरी गोस्वामी के घर के पास बने चबुतरा में भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान एवं अन्य लोग बैठकर गाली गलौज कर रहे थे जिसे मना करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला कर पेट में मारकर चोट पहुँचाये है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसी तारतम्य में दिनांक 28.01.2024 को आहत को प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान, सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना, संजीव चैहान को घेराबंदी कर राजीव नगर सुपेला से पकड़ा गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
जप्ती:- धारदार हथियार चाकू, डण्डा
गिरफ्तार आरोपी:- 01. भोला उर्फ हरिकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 20 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 02. अंकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 23 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 03. सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना पिता राजेश सोनकर उम्र 19 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 04. संजीव चैहान पिता धर्मेन्द्र चैहान उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर सुपेला




















