छत्तीसगढ़

आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस की कार्यवाही, 48 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार..

रतनपुर : मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सेमरा का एक व्यक्ति अपने घर के बरामदा (परछी) में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतू रखा हैं। कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति से ताँत के थैले अंदर पन्नी में बँधा कुल 48 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4800 रूपये रखे हुये मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राघव उर्फ राहुल जायसवाल पिता गजानंद उम्र 23 वर्ष निवासी सेमरा (चपोरा) थाना रतनपुर बताया। जिसके द्वारा शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :- 1. राघव उर्फ राहुल जायसवाल पिता गजानंद उम्र 23 वर्ष निवासी सेमरा (चपोरा ) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ०ग० ।

जप्त मशरूका – 48 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4800 रूपये व शराब बिक्री रकम 450 रूपये ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!