छत्तीसगढ़

अवैध रूप से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते 52,500/रु के साथ 6 जुवारियों को पकड़कर किया गया गिरफ्तार..

रायपुर : दिनांक 02.01.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कमल विहार सेक्टर 4 में अवैध रूप से तास पत्ति से हार जीत का जुआ खेल रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मुखबीर के सूचना तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु मौके के लिए रवाना हुआ जहां पर कमल विहार सेक्टर 4 के पास सार्वजनिक स्थल में 06 व्यक्ति 52 पत्ती तास से रूपया पैसा का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिला जुआ खेल रहे फड से कुल 52,500/रु जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 11/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में जप्त किये संपत्ति 52,500 / रु नगदी एवं 52 पत्ती तास

गिरफ्तार आरोपी*

01. मोनू शर्मा पिता विरेन्द्र शर्मा उम्र 46 साल साकिन केनाल रोड अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग०

02. मुनीर खान पिता नजीर खान उम्र 63 साल निवासी मालवीय रोड सदर बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर छ०ग०

03. सुनील रोचलानी पिता स्व० नंदीराम रोचलानी उम्र 51 साल निवासी कुकरेजा फार्म हाउस अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर छ०ग०

04. संजय थारवानी पिता स्व० लक्ष्मीचंद थारवानी उम्र 48 साल निवासी अमलीडीह मारूति रेसीडेंसी थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग०

05. कृष्णा तांडी पिता राजू तांडी उम्र 23 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग०

06. विनोद लालवानी पिता स्व० दयाराम लालवानी उम्र 50 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ०ग०

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!