कोरबा : मुखबीर सूचना मिली कि सराईसिंगार चौक गुड्डा ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया रेड के दौरान ढाबा संचालक आरोपी बबलू उर्फ बासुदेव जायसवाल पिता स्व. नर्मदा प्रसाद जायसवाल उम्र 48 वर्ष साकिन पुरानी बस्ती हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा अपने ढाबा में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखे अंग्रेजी गोवा शराब मिला, जिसके कब्जा से 35 पाव गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल वाली शीशी में भरा कुल 06 लीटर 300 एमएल शराब कीमती 4200 रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 243/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार पश्चात न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




















