छत्तीसगढ़

अवैध कोयला के कारोबार पर कार्यवाही, 20 हजार रूपये कीमत के 4 टन कोयला व परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर सहित 3 गिरफ्तार…

सूरजपुर : अवैध कोयला के कारोबार पर जिले की पुलिस का एक्शन लगातार देखा जा रहा है। कोयला चोरी तथा अवैध रूप से कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्राप्त होने वाली सूचना पर पुलिस लगातार कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

दिनांक 17.02.2023 को थाना रामानुजनगर पुलिस को साइबर प्रहरी कार्यक्रम से जुड़े एक प्रहरी ने सूचना दिया कि ग्राम मंहगई स्कूलपारा निवासी विकास जायसवाल अपने घर के पीछे चोरी का कोयला अवैध रूप से एकत्रित करके रखा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां विकास जायसवाल के घर के पीछे लावारिश हालत में अवैध कोयला करीब 4 टन कीमत करीब 20 हजार रूपये का पाया गया जिसे धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर जप्त किया गया और वहीं के एक व्यक्ति को सुपुर्दनामा पर सौंपा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर पुलिस ने जांच के दौरान पाया गया कि जप्त कोयला विकास जायसवाल के द्वारा अवैध रूप से खरीदी कर घर के पीछे रखवाया था जिसके बाद पुलिस ने विकास को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि गेतरा निवासी धनराज सिंह के ट्रेक्टर से नावापारा खुर्द निवासी आमीन खान अपने लिए चोरी का कोयला मंगवा रहा था जिसे विकास के द्वारा सौंदा कर अपने घर के पीछे रखवाया था। उक्त कोयला चोरी का होने पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर आरोपी विकास जायसवाल पिता राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी मंहगई, थाना रामानुजनगर, धनराज सिंह पिता नहर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम गेतरा, थाना सूरजपुर व आमीम खान पिता सुबेदार खान उम्र 37 वर्ष निवासी नवापारा खुर्द, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!