छत्तीसगढ़

अलग – अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार..

रायपुर : दिनांक 25.03.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत गोल चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम मानिकपुरी निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके के द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

आरोपी प्रेम मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया गया।

आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 69/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध पृथक से थाना कबीर नगर में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी प्रेम मानिकपुरी शातिर वाहन चोर है जो पूर्व में भी 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने के प्रकरण में थाना सरस्वती नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – प्रेम मानिकपुरी पिता समलिया मानिकपुरी उम्र 26 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!