छत्तीसगढ़

BSNL टावर के अंदर घुसकर EXITE कंपनी की 9 बैटरियाँ चोरी करने वाले आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बिलासपुर: दिनांक 19-01-2025 को बीएसएनएल आफिस से ‍ 09 EX‍ITE कंपनी की नई बैटरी चोरी के प्रार्थी समीर कुमार भगत की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर मे धारा 305, 331 (4) BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास का बारिकी से निरीक्षण कर लोगो से पुछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के संदेही आरोपियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया जो उक्त आरोपियों द्वारा चोरी करना एवं चोरी गये मसरूका को यश कसार बर्तन दुकान वाले के पास बेचना बताये। आरोपीगणों के कब्जे से अपराध मे प्रयुक्त सामाग्री पाना पेंचीस कटर आरी तथा यश कसार के कब्जे से चोरी गये सम्पती 09 नग EXITE को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से ‍गिरफतार कर ‍न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे तखतपुर थाना स्टाफ एवं सायबर सेल बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

गिरफतार आरोपी- 01- शिवा देवार पिता लक्ष्मण देवार उम्र 22 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर

02- रोहित कुमार ‍बिंद पिता सुरेश बिंद उम्र 27 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर

03- बीरू देवार पिता दिलबहार उम्र 35 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर

04- छोटू उर्फ दुर्गेश सतनामी पिता हीरालाल उम्र 29 साल सा0 कॉलेजपारा तखतपुर

05- स्माईल मसीह पिता सुनील मसीह उम्र 24 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर

06- यश कसार पिता सुनील कसार उम्र 22 साल सा0 कैलाश नगर तखतपुर

जप्त मसरूका – 09 नग EXITE कंपनी का बेटरी किमती 160000 रूपये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!