छत्तीसगढ़

2 करोड़ के अवैध गांजा के साथ 5 अंजर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

गरियाबंद : दिनांक 24.08.2026 की रात्रि थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटगांव के चेक पोस्ट नाका, NH 130 C पर थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा डब्च् चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उडीसा राज्य की ओर से एक नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 आते दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर विधिवत जांच की गई। वाहन के ऊपर छत में काले रंग के तिरपाल से ढका हुआ संदिग्ध गांजा जैसे मादक पदार्थ दिखाई देने पर तिरपाल हटाकर जांच करने पर तिरपाल के ऊपर अलग अलग पैकेट्स में बिछी हुई मिलीं, जिनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ भरा होना पाया गया। वाहन चालक एवं उसके साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर दोनों द्वारा अपना नाम 01) संतोष अनंता मोहिते 02) सुमित सुभाष थोड़वे बताया गया। पूछताछ में तिरपाल के ऊपर रखे पैकेटो में मादक पदार्थ गांजा होना बताया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके आगे नीले रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक OD 08 W 5814 में दो व्यक्ति रास्ता बताते हुए चल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर सायकल की तलाश कर उसमें सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने अपना नाम 03) पंकज अनंता मोहिते एवं 04) जलंधर खम्हारी बताया। मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती कार्यवाही के दौरान आयशर वाहन के उपर में रखी कुल 400 किलो ग्राम गांजा पाया गया। गांजे के संबंध में आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर विधिवत कुल 400 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम 1,50,000 रुपये, 03 नग मोबाइल, घटना में प्रयुक्त आईचर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144, मोटर सायकल क्रमांक OD 08 W 5814 की जप्ती की कार्यवाही की गई।

पूछताछ के आधार पर आरोपियों द्वारा उक्त गांजा ग्राम डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, ओडिशा निवासी विनोद दिसारी से प्राप्त करना बताया गया। उक्त तथ्य के आधार पर प्रकरण एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए उड़ीसा निवासी 05) विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के उसके कब्जे से गांजा क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 05 लाख रूपये को जप्त किया गया। प्रकरण पांचों आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से अपराध धारा सदर 20 (B) (ii) (C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों को समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 01) संतोष अनंता मोहिते, पिता अनंता मोहिते, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम ब्लॉक बी, शंकर मंदिर के पास, तलोजा पापड़ीचापड़ा, तलोजे मजकूर, थाना खारघर, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र।

02) सुमित सुभाष थोड़वे, पिता सुभाष थोड़वे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम आलंदी, मर्कल रोड, स्वर्णा होटल थोड़वे बस्ती, चरहोली खुर्द, आलंदी देवाची, थाना पुणे, जिला पुणे, महाराष्ट्र।

03) पंकज अनंता मोहिते, पिता अनंता मोहिते, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम आशियाना लेक्यू, रूम नं. 201, बिविंग परची, खोपोली, थाना खालापुर, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र।

04) जलंधर खम्हारी, पिता घनश्याम खम्हारी, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गहनामुड़ा, थाना कोकसर, जिला कालाहांडी, ओडिशा।

05) विनोद दिसारी, पिता पुरुषोत्तम दिसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, ओडिशा।

जप्त सामग्री : 1. अवैध गांजा 400 किलो ग्राम, अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये।

2. नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये।

3. नीले रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक OD 08 W 5814 अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये

4. 03 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 15 हजार

5. नगद राशि 01 लाख 50 हजार रूपये।

6. आरोपी विनोद दिसारी से गांजा के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 05 लाख रूपये जप्त की गई।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!