छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कोण्डागाँव पुलिस की बड़ी कार्रवाई….

कोण्डागाँव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 55.470 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में संलिप्त 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जब्त संपत्ति दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल:

  • 55.470 किलोग्राम गांजा, 08 पैकेटों में, अनुमानित कीमत ₹27,74,500/-
  • थार कार क्रमांक MP 09 BR 7895, अनुमानित कीमत ₹15,00,000/-
  • फॉर्च्यूनर कार क्रमांक UP 93 CP 4471, अनुमानित कीमत ₹15,00,000/-
  • 06 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹1,60,000/-

सहित कुल लगभग ₹59,34,500/- की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागाँव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग एवं नाकाबंदी की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की थार कार क्रमांक MP 09 BR 7895 एवं सफेद रंग की मारुति की फ्रांस कार क्रमांक UP 93 CP 4471 में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर दामनजोडी, ओडिशा से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी/पुलिस द्वारा निम्न आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है:

  • 1. आक्तर खान, पिता अफसर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
  • 2. लक्ष्मण खटीक, पिता महेश खटीक, उम्र 32 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
  • 3. भावेश केंवट, पिता केशव केंवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
  • 4. देव सेन, पिता हरिशंकर सेन, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
  • 5. अरूण सैन, पिता लक्ष्मण सैन, उम्र 20 वर्ष, निवासी शिवनीपुर, थाना देहात, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
  • 6. संजय पाल, पिता रामसिंह पाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
  • 7. वीकेश यादव, पिता सुगर सिंह यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी नयाखेड़ा डेम, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
  • 8. 01 विधि से संघर्षरत बालक, उम्र 16 वर्ष, निवासी भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।

प्रकरण में आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर दोनों मामलों में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार 07 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोण्डागाँव पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!