सरिया : दिनांक 12.09.2026 को ए.एन.टी.एफ. (ANTF) और थाना सरिया पुलिस द्वारा एक ग्रे रंग टोयोटा कार क्रमांक OD 05 N 6165 में सवार तीन व्यक्तियों—(1) श्याम बाबू चौधरी पिता सीताराम चौधरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मनाबंद, वार्ड नं. 03, (2) विक्की सहनी पिता जीवत सहनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी गोविंदपाली, वार्ड नं. 14 तथा (3) जितेन्द्र चौधरी पिता सीताराम चौधरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मनाबंद, वार्ड नं. 03, थाना/जिला बरगढ़ (ओडिशा)—को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी ओडिशा राज्य से सरिया मार्ग होते हुए प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे थे, जिन्हें थाना सरिया के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्ज़े एवं कार के बोनट के अंदर बाँधकर रखे गए 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा 10.761 किलोग्राम, एक टोयोटा कार ,02 नग मोबाइल सहित कुल ₹8,26,500/- की संपत्ति जप्त की गई।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



















