सरगुजा : थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 11/09/26 कों जरिये मुखबीर सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति माननीय न्यायालय में पट्टा (पुस्तिका) व आधार कार्ड के माध्यम से न्यायालय में आरोपियों से संपर्क कर पैसा लेकर जमानत में उपयोग कर रहे हैं अभी माननीय न्यायालय में आये हुए हैं, प्राप्त सूचना कों वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान में लाया गया।
मामले की गंभीरता कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा. पु. से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस कों मौक़े पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त फर्जी पट्टा से जमानत कराने वाले व्यक्तियों की मुखबीर का हुलिया अनुसार खोजबीन करने लगे जो कला केन्द्र मैदान के चबुतरा पर उक्त फर्जी पट्टा वाले व्यक्तियों के होने की सूचना मिलने से स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर देखा गया, जहां कला केन्द्र मैदान के चबुतरा पास पुरुष व महिलायें मिले जिनमें पुछताछ करने पर अपना नाम (01) बुधराम पिता स्व. रनसाय गोंड उम्र 55 वर्ष निवासी अजबनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर (02) अजय मानिकपुरी उर्फ जयलाल पिता स्व. सुरजन मानिकपुरी उम्र 40 साल निवासी बलसेंडी थाना गांधीनगर (03) रामेश्वरी यादव पति महेश्वर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी लब्जी थाना गांधीनगर (04) दशमेत गोंड पति बुधराम गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी अजबनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर (05) ममता पैकरा उर्फ बिलासो पिता शिवधर पैकरा उम्र 29 वर्ष निवासी बेलसेंडी कल्याणपुर थाना गांधीनगर जिला सरगुजा छ.ग. का होना बताये।
पुलिस टीम द्वारा फर्जी पट्टा के संबंध मेंसंदेहियो से पुछताछ करने पर पास खड़ी अपनी स्कूटी के डिक्की में रखना बताये निकालकर पेश करने करने पर एक्टीवा स्कूटी क्र. CG/15/DU/8688 के डिक्की में निकाल कर 05 नग किसान पट्टा, 01 नग आधार कार्ड पेश किये जो प्रथम दृष्टया किसान किताब फर्जी शील व बिना हस्ताक्षर किया हुआ मिला जो उक्त दस्तावेज छूट रचित व संदेहास्पद प्रतित हुआ जिसके संबंध में आरोपियों से पूछताछ पर उक्त किसान किताब (पट्टा) दस्तावेज को फर्जी होना बताये और उक्त किसान किताब के माध्यम से माननीय न्यायालय में कई बार जरुरतमंद आरोपियों एवं व्यक्तियों को खोजकर उनसे पैसा लेकर माननीय न्यायालय में जमानत में उपयोग करना बताये।
उक्त दस्तावेज को अम्बिकापुर के पट्टा दलाल राज जायसवाल नामक व्यक्ति के द्वारा उपलब्ध कराना बताये आरोपियों के निशानदेही पर मामले के आरोपी (06) राज जायसवाल पिता स्व. भोलानाथ जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 23 घुटरापारा अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा कों मामले में हिरासत में लिया गया एवं सभी आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो आरोपी बुधराम गोंड़ व राज जायसवाल द्वारा बताया गया कि शशिभूषण सिंह निवासी नवापारा अम्बिकापुर से फर्जी पट्टा बनवाकर माननीय न्यायालय का गुमराह कर आरोपियों को छुडाने व जमानत में फर्जी पट्टे का उपयोग करते थे कई लोगों का फर्जी पट्टा से जमानत करवा भी चुके हैं। आरोपियों के बयान पर मामले में शामिल आरोपी (07) शशिभूषण सिंह पिता शिव कुमार सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 नवापारा अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा कों पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों से 05 नग फर्जी पट्टा व फर्जी आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त 06 नग मोबाईल व 01 नग होण्डा एक्टीवा स्कूटी वाहन, 01 नग लेपटॉप, 02 नग प्रिन्टर, किबोर्ड माउस जप्त किया गया है, आरोपियों का उक्त कृत सदर धारा का अपराध पाये जाने से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक धारा 639/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340 (2), 319(2),61(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नागरिक बिना जान पहचान के लोगो कों जमानत के लिए अपना पट्टा या ऋण पुस्तिका ना देवे, आरोपी के फरार होने पर पट्टा जप्त भीं हो सकता है, इस प्रकार के फर्जीवाड़ा का शिकार होने से बचे, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, आरक्षक देवेंद्र पाठक, संजीव चौबे, मनीष सिंह, जितेश, वीरेंद्र पैकरा, महिला आरक्षक पूनम पैकरा, स्मिता रागिनी, किरण अमलावती सक्रिय रहे।



















