छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू दिखाकर ऑनलाइन रकम स्थानांतरण करा लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर:- प्रार्थी अतीत झा ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लैब टेक्नीशियन का कार्य करता है। दिनांक 05.11.2025 को प्रार्थी अपने दोपहिया वाहन में मरीन ड्राईव जल विहार कालोनी ब्लड सैम्पल लेने के लिए जा रहा था इसी दौरान मरीन ड्राईव, जल विहार कालोनी के पास दोपहर करीबरन 04.00 बजे दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आये तथा प्रार्थी के बैग को चेक करने लगे, प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उनके द्वारा अपने पास रखे चाकू को प्रार्थी को दिखाते हुए उसे डरा धमका कर प्रार्थी से क्यू.आर. कोड स्कैन करा ऑनलाईन रकम स्थानांतरण कराने के साथ-साथ उसके धारण किये हुए चांदी के कड़े को लूट कर फरार हो गये। जिसपर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 700/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ एवं घटना स्थल के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो ंका अवलोकन कर प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को चिन्हांकित किया गया एवं टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी विशाल सोनी उर्फ कुबेर सोनी तथा कृष्णा नागवानी के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी विशाल सोनी उर्फ कुबेर एवं कृष्णा नागवानी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 01. विशाल सोनी उर्फ कुबेर सोनी पिता पुरूषोत्तम सोनी उम्र 31 वर्ष साकिन साई मंदिर केनाल रोड न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

02. कृष्णा नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 19 वर्ष साकिन कटोरा तालाब कक्कड चौक के पास थाना सिविल लाईन जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!