छत्तीसगढ़

हॉस्टल संचालक ने अपने ही हॉस्टल में रहने वाली पीड़िता के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया..

बिलासपुर : दिनांक 23.09.2025 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह SURE ZINDAGI GIRLS HOSTEL में किराये पर रहती है, भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है कि आज दिनांक 22.09.2025 के रात्रि करीब 09.00 बजे वह अपने काम से वापस आयी और रात्रि में रूम किराया हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह को देकर खाना खाकर अपने रूम में सो गई थी, गेट का दरवाजा बंद करना भूल गई थी कि सुबह करीब 05.00 बजे गुरमीत सिंह कमरे में आकर कपड़े को उठाकर गलत हरकत करते की कोशिश कर रहा था तब जोर से चिल्लाई जिससे वह भागने के बजाय फिर से छेड़छाड़ करने लगा जिससे बचने के लिए उसके हाथ में काटी तब वह छोड़कर भाग गया, पीड़िता अनुसूचित जाति वर्ग की होने से जाति प्रमाण पत्र लेकर एसटी/एसी एक्ट के तहत् अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत तत्काल अवगत कराने पर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी गुरमित सिंह को दिनांक 23.09.2025 के 15.45 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- गुरमीत सिंह पिता स्व. गुरूबचन सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी अम्बे रेसीडेंसी के पीछे लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!