छत्तीसगढ़

मारुती मसाला फैक्ट्री से 60 हजार रु की मसाला से भरी बोरी , चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल..

जशपुर : दिनांक 29.04.2025 को प्रार्थी प्रतीक शर्मा पिता रविकांत शर्मा उम्र 31 वर्ष जशपुर रोड पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 10  थाना पत्थलगांव जिला जशपुर  ने  थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/04/2025 एवं 28/04/2025 के दरम्यानी रात्रि में  उसके ग्राम तिलडेगा स्थित मारुति मसाला फैक्ट्री से  लगभग 60 हजार रूपये से अधिक कीमत का गरम मशाला को किसी व्यक्ति  के द्वारा रोशन दान से फैक्ट्री के  अंदर रात्रि में प्रवेश कर चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट अपराध थाना पत्थलगांव में चोरी के लिए बी एन एस की धारा 305 (A), 331(4), 317(2).3(5)  के तहत अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान दिनांक 30.04.2025 को पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि  आरोपी उमेश यादव एवं मो० सोनू को  उस रात्रि को मसाला फैक्ट्री के आस पास घूमते हुए देखा गया था, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों संदेही आरोपी उमेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झीमकी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ .ग)हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग) व मो० सोनू उर्फ टाइगर  उम्र 40 वर्ष निवासी साहगंज थाना सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर( छ. ग) हिरासत में लिया गया।

 पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध घटित करना स्वीकार किया।

पुलिस के द्वारा आरोपियों के  कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकल तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त रकम 2000 रूपये नगद तथा चोरी किया गया 4 पैकेट इलायची  तथा प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले सह आरोपी सुरेश प्रधान को धारा 35 (3) BNSS का नोटिस देकर आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से अवगत कराया गया, जिसने सामान खरीदना स्वीकार करने से , सुरेश प्रधान से बिक्री रकम 7000 रुपये नगद, 100 पैकेट हल्दी पाउडर, 40 पैकेट रेड चिली पाउडर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

प्रकरण में सह आरोपी सुरेश प्रधान ‌द्वारा विवेचना में सहयोग करने हेतु शपथ पत्र पेश कर वचनबद्ध होने तथा विवेचना में सहयोग करने से चेक लिस्ट भरा गया है।

मामले की विवेचना में आरोपीगण उमेश यादव एवं मो० सोनू उर्फ टाइगर के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार  कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी 1. उमेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झीमकी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ .ग)हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग)।

2. मो० सोनू उर्फ टाइगर  उम्र 40 वर्ष निवासी साहगंज थाना सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर( छ. ग)।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!