बिलासपुर, 19 फरवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में कल जनपद पंचायत बिल्हा में चुनाव होंगे। मतदा दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना कर दिया गया है। कल 20 फरवरी 2025 को होने वाले चुनाव में रिजर्व सहित 517 मतदान दल बनाए गए हैं। बिल्हा ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। बिल्हा में 127 ग्राम पंचायत है जिनमें 470 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बिल्हा में कुल 1 लाख 21 हजार पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 20 हजार 732 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता है जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश छोटेडोंगर में दर्ज हुई सबसे ज्यादा 18 सेमी बारिश, दो दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना..
महतारी वंदन योजना: 25 अगस्त को जारी होगी 31वीं किस्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहनों को देंगे रक्षाबंधन का विशेष उपहार..

















