छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में स्थापित है छत्तीसगढ़ पवेलियन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में छत्तीसगढ़िया लोगों के लिए ठहरने, नाश्ता और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है।

कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन

छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।  छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में, ठीक बघाड़ा मेला के पास, जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के अमीर, गरीब सभी प्रकार के ऐसे श्रद्धालु जो 4 वर्ष में आने वाले महाकुंभ में अपना स्नान, ध्यान, ज्ञान, सत्संग आदि का लाभ उठाना चाहते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने वहां छत्तीसगढ़ पवेलियन (विशाल तंबू) स्थापित किया है जहां छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ठहरने नाश्ता भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़िया लोगों के सादगी भरे आवश्यकताओं को महसूस करते हुए यह कदम उठाया है। यह साय सरकार की दूरदर्शिता और नेक दिल धार्मिक प्रवृत्ति का पहचान है जिसने यह कदम उठाकर छत्तीसगढ़िया लोगों के प्रति उनकी सेवा भाव को उजागर किया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!