छत्तीसगढ़

महिलाओं के वस्त्र साड़ी, पेटीकोट इत्यादि की पिछले 4 वर्षों से चोरी करने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी चोरी करने के उपरांत उसे पहनकर खूब नाचता था

जशपुर: प्रार्थी सलिल कुजूर, उम्र 49 वर्ष, निवासी रानीकोम्बो, थाना नारायणपुर ने दिनांक 18.10.2024 को थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 12.10.2024 को उनकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने पर वे उन्हें इलाज के लिए बाहर ले गए थे। वापस दिनांक 18.10.2024 की शाम को अपने क्वार्टर में आकर देखा कि उनके क्वार्टर में दरवाजे के बाहर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा कि उनकी अलमारी में रखी 07 नग साड़ियों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से ज्ञात हुआ कि इस तरह की साड़ी चोरी का आरोपी ग्राम चिटकवाईन का रहने वाला इमिल तिर्की हो सकता है। इस सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में उसने उक्त घटना दिनांक को प्रार्थी के क्वार्टर का ताला तोड़कर 07 नगसाड़ी की चोरी करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी की हुई 07 नग साड़ी को जब्त किया गया है। आरोपी इमिल तिर्की से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह विगत 04 वर्षों से गाँव-गाँव जाकर घरों के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े जैसे-साड़ी, पेटीकोट, ब्लाउज इत्यादि की चोरी कर उसे पहनकर खूब नाचना बताता है। वह विगत 04 वर्षों से महिलाओं के कपड़े चोरी करता आ रहा है, पर इसके विरुद्ध किसी प्रकार का पूर्व में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!