छत्तीसगढ़

बिलासपुर : छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार….

बिलासपुर : दिनांक 31-08-2024 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ईश्वर पेटोल पंप सरकण्डा में काम करती है दिनांक 31-08-2024 के शाम 7-30 बजे पेटोल पंप से अपने घर जाने निकल रही थी उसी समय मोटर सायकल में उसके गांव विंध्यासर का महेश साहू तथा उसका एक दोस्त् पेटोल पंप में आए, महेश साहू प्रार्थिया को अपनी मोटर सायकल से उसके घर छोड देने की बात कही, प्रार्थिया आरोपी महेश साहू की अपनी मोटर सायकल में बैठकर अपने किराए के मकान पुराना बस स्टैण्ड जाने लगी नेहरू चौक के पास पहुंचने पर महेश साहू बोला कि पहले अपने दोस्त को उसके गांव दबेना छोड देते है कहकर दबेना गांव गए उसके दोस्त को छोडने के बाद सम्बलुरी की ओर वापस आ रहे थे तभी महेश साहू अपने मोटर सायकल को पेण्डारी की जंगल की ले गया प्रार्थिया के मना करने पर आरोपी महेश साहु नही माना सूनसान जगह पर अपनी मोटर सायकल से नीचे उतारकर बुरी नियत से प्रार्थिया को छुने पकडने लगा और छेडछाड करने लगा प्रार्थिया द्वारा मना करने पर नही माना प्रार्थिया द्वारा महेश साहू को धक्का मार कर दोडते भागते संबलपुरी स्टेडियम पहुंच कर अपनी बहन को फोन से घटना की जानकारी दी, प्रार्थिया अपने भाई के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 612/2024 धारा 74, 75(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर कायमी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को विंध्यासर से घेरा बंदी कर पकडा गया, आरोपी विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

नाम आरोपी- महेश साहू जगदीश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी विध्यासर थाना सकरी जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!