छत्तीसगढ़

92 पौवा देशी मसाला शराब के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर : दिनांक 18.09.25 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा रावांभाठा में कलिन्द्री चौहान नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है कि सूचना पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया कलिन्द्री चौहान सफेद रंग के बोरी अवैध रूप से शराब बिक्री करते पायी गई जिनके कब्जे से 92 पौवा देशी मसाला शराब 16.560 बल्क लीटर किमती 9,200 रू. एवं 500 रू बिक्री रकम कुल जुमला 9700 रू जप्त कर आरोपियां के विरूद्ध अप.क. 1045/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

नाम गिरफ्तार आरोपिया – कलिन्द्री चौहान पति स्व. राजकुमार चौहान उम्र-33 निवासी वैष्णवी किराना स्टोर के पास बजरंग चौक रावांभाठा थाना खमतराई।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!