छत्तीसगढ़

पामगढ़ : नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर राजस्थान भगा ले जाना एवं शादी करने का झांसा देकर अनाचार करना का आरोपी…

पामगढ़ : नाबालिक बालिका को दिनांक 26.10.2024 को सुबह आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ मे अपराध क्रमांक 453/24 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में प्रकरण की अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि अपहृत नाबालिक बालिका को आरोपी भुपेन्द्र कुमार द्वार सुल्तानपुर राजस्थान मे रखा है कि सूचना पर टीम गठीत कर राजस्थान रवाना किया गया जहां से अपहृता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

प्रकरण के आरोपी भुपेन्द्र कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाना एवं उसके साथ जबरन अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार ‍किया कर न्यायिक रिमांड पर से जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी – भुपेन्द्र कुमार पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव थाना पामगढ

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!