छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जवानों की सजगता व ईमानदारी से ऑटो में बैठी सवारी का गिरा पर्स जिसमें मोबाइल फोन व दस्तावेज रखा हुआ था सुरक्षित वापस लौटाया गया…

यातायात रायपुर, 01 अगस्त 2025 : रायपुर ट्रैफिक पुलिस के जवान, शहर की यातायात व्यवस्था के सुलभ संचालन के साथ ही अपनी कर्तव्य निष्ठा प्रति भी हमेशा सजग रहते है जिसका उदाहरण आज दिनांक को देखने को मिला। मामला यातायात थाना तेलीबाधा थाना क्षेत्र का है जहॉ सुबह लगभग 10ः30 बजे शांति नगर चौक एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे यातायात संचालन हेतु आरक्षक सदानंद पटेल व जयंत वर्मा की ड्यूटी लगाई गयी थी। ट्रैफिक नियंत्रण के दौरान ऑटो से बैठी सवारी का पर्स गिरा जिसमें मोबाइल फोन व आवश्यक दस्तावेज़ रखा हुआ था आरक्षक सदानंद पटेल को रोड में पड़ा हुआ मिला, जिसे ट्रैफिक जवानों ने तुरंत सकर्तता दिखाते हुए पर्स को अपने पास सुरक्षित रखा और जिसमें उपलब्ध दस्तावेज, पहचान पत्रों के माध्यम से संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर पर्स मिलने के संबंध में सूचना देकर चौंक पर बुलाया एवं उचित सुनिश्चित करने के बाद पर्स सकुशल वापस लौटाया गया। गुमा हुआ पर्स और मोबाइल फोन वापस मिलने पर प्रार्थीया द्वारा ट्रैफिक पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी और संवेदनशीलता विरले ही देखने को मिलती है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस के इस सराहनीय कार्य से न केवल आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, बल्कि यह उदाहरण समाज में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को भी प्रोत्साहित करता है।

उक्त संबंध में जानकारी मिलने पर एस.एस.पी. रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह व ए.एस.पी. ट्रैफिक डॉ प्रशांत शुक्ला द्वारा उक्त उत्कृष्ट एवं ईमानदारी पूर्ण कार्य के लिए आरक्षक सदानंद पटेल व जयंत वर्मा दोनों की सराहना की गयी और अन्य जवानों के लिए प्रेरणाश्रोत बताया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!