छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस ने बाईक चोर का किया पर्दाफास दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

गरियाबंद :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में मोटर सायकल चोरी के दो अलग-अलग मामलों में थाना गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से बताये सूचना के आधार पर सूचना तस्दीक पर संदेही आरोपी मोहन निषाद निवासी पाथरमोहदा एवं उसके दोस्त विधि से संर्घषरत बालक से पुछता कर दो मोटर सायकल को बारामद किया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.11.2024 को प्रार्थी दिनेश यादव निवासी कोदोबतर थाना गरियाबंद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.11.2024 को जनता बुट हाऊस गरियाबंद के पास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LM 4475 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपार्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 303 (2), 3(5) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। उसी प्रकार दिनांक 21.11.2024 को प्रार्थी जयंत राम कश्यप ग्राम मोहेरा थाना मगरलोड़ जिला-धमतरी के द्वारा रिपोर्ट में बताया कि जिला अस्पताल में अपने मोटर सायकल हीरो एच एफ डीक्लस CG 04 KT 2090 को किसी अज्ञात चोरी द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपार्द थाने में दर्ज कराया था।

उक्त चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी हेतु थाना क्षेत्र में मुखबीर सक्रीय किया गया था। जो आज दिनांक को संदेही आरोपी मोहन निषाद निवासी पाथरमोहदा एवं उसके दोस्त विधि संर्घषरत बालक से पुछता करने पर अपना जुर्म स्वीकर करने पर दो आरोपियों के कब्जे से दो मोटर सायकल को बरामद कर समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। दोनो आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

नाम आरोपी 

01) मोहन निषाद पिता बलराम निषाद उम्र 19 साल निवासी पाथरमोहदा थाना व जिला गरियाबंद

02) विधि से संर्घषरत बालक

जप्त मोटर सायकल 

01) मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LM 4475

02) मोटर सायकल हीरा एच एफ डीक्लस CG 04 KT 2090

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!