छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में यलो और आरेंज अलर्ट जारी, 16 अगस्त को भारी बारिश की संभावना, बिलासपुर में अब तक औसत से अधिक वर्षा..

CG Weather Update प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता के चलते मंगलवार को झमाझम वर्षा हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के विभिन्ना जिलों के साथ ही प्रदेश भर में वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में भारी वर्षा और कुछ क्षेत्रों में अति भारी वर्षा हो सकती है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ बना रहेगा। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग समेत छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बस्तर, दंतेवाड़ा समेत 12 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वर्षा के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से लेकर मंगलवार नौ अगस्त तक प्रदेश में 70 दिनों में 701.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से दो प्रतिशत अधिक हो गई है। सामान्य वर्षा के रूप में इतने दिनों में 686.6 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। प्रदेश भर में बीजापुर में सर्वाधिक 1,866.5 मिमी वर्षा हुई है और सरगुजा में सबसे कम 284.7 मिमी वर्षा हुई।

प्रदेश में जगदलपुर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियलस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

?आरेंज अलर्ट क्षेत्र

बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद और उससे लगे कुछ जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

?यलो अलर्ट क्षेत्र

रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, बलौदाबाजार, जांजगीर, बेमेतरा तथा उससे लगे कुछ जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा और बिजली भी गिर सकती है।

बिलासपुर में आज मौसम भीगा-भीगा है, सुबह से झड़ीnमानसून द्रोणिका का असर रात से ही झमाझम वर्षा हो रही है।

बिलासपुर। न्यायधानी में आज सुबह से मौसम भीगा भीगा है। तेज बारिश हो रही है। सावन अपने पूरे मूड में हैं। मौसम विभाग की माने तो आज दिन भर यही स्थिति बनी रह सकती है। सावन अब विदाई की बेला पर है। कल पूर्णिमा के साथ सामान समाप्त हो जाएगा। ठीक पहले मौसम का मिजाज बदलने से आमजन में राहत है। विगत चार दिनों से प्रतिदिन शाम या रात को वर्षा हो रही है। बुधवार की सुबह से झमाझम वर्षा होने से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। आज मौसम बिल्कुल झड़ी की तरह है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका नलिया अहमदाबाद इंदौर मंडला रायगढ़ निम्न दाब का केंद्र उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक अवदाब तटीय उड़ीसा और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है, इसके साथ उपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढने की संभावना है।

प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की सम्भावना है। भारी तथा अति भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छग रहने की सम्भावना है। बिलासपुर में अब तक औसत से अधिक वर्षा हो चुकी है। रतनपुर तहसील में सबसे कम वर्षा दर्ज हुई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दो-चार दिनों में इसकी भरपाई हो जाएगी।

16 अगस्त तक वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञानियों की मानें तो वर्षा का यह सिलसिला अभी निरंतर जारी रह सकता है। 16 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। शहर में विगत चार दिनों से जिस तरह से बारिश हो रही है वातावरण में नमी आ चुकी है। उमस और गर्मी कम हुई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!