छत्तीसगढ़

काम दिलाने के नाम पर महिला से मारपीट कर ₹99,000 लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा..

दुर्ग : थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹99,000 प्राप्त करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 17.10.2026 को प्रार्थिया लता महिलांगे, उम्र 37 वर्ष, निवासी कोहका कुरूद रोड, ढांचा भवन के पास, थाना जामुल, जिला दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि शुभम सराहुकी ने काम दिलाने के नाम पर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर ₹80,000 नगद एवं ₹19,000 ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 759/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 308(2) एवं 308(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

प्रार्थिया की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने काम दिलाने के नाम पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी तथा नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹99,000 प्राप्त किए। मामले में आरोपों की जांच विवेचना के दौरान की जाएगी।

आरोपी का नाम : 1. शुभम सराहुकी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-07, भिलाई नगर, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!