छत्तीसगढ़

सरगुजा हत्याकांड का खुलासा: मामूली बात पर हुआ था विवाद, लोहे के पाइप और डंडे से हमला कर उतारा था मौत के घाट

सरगुजा : दिनांक 20/10/26 को आलोक गिरी अपनी पत्नी मानमति से घरेलू बात कों लेकर विवाद करते हुए लोहे की पाईप व लकडी का सुखा डण्डा से काफी मारपीट कर गंभीर चोट कारित कर दिया, जिससे मृतिका मौके पर फौत हो गयी। प्रार्थीया मालती देवी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 737/26 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये गए, प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लेखकर प्रकरण मे आरोपी आलोक गिरी कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम आलोक गिरी पिता बुटु गिरी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम केपी बाबापारा थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए घटना मे प्रयुक्त लोहे का पाईप लकडी का डण्डा, कराकट शीट का टुकड़ा एवं मौक़े से मृतिका का टूटा हुआ चूडी जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक विजय गुप्ता आरक्षक डॉक्टर सिदार, परवेज फ़िरदौशी, विवेक राय, नितिन सिन्हा सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!