बिल्हा : बिलासपुर कन्ट्रोल रूम से सूचना मिला कि दिनांक 20.10.2026 को महावीर पेट्रोल पम्प निपनिया मेनरोड के पास हाइवा चालक द्वारा स्कूटी चालक को एक्सीडेट कर मृत्युकारित कर दिया है काफी भीड हो गया है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को हालत से अवगत कराकर तत्काल थाना स्टाफ के साथ घटनास्थल महावीर पेट्रोल पम्प पहुॅचकर मृतक स्कूटी चालक मोहम्मद इरफान कुरैशी पिता मोह. मुस्ताक कुरैशी उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 आमापारा बिल्हा के परिजनो व लोगो की भीड को हाईवा चालक पर ठोस कार्यवाही का आश्वासन देते हुये भीड को हटाकर वाहन हाइवा क्रमांक सीजी10बीएच 7085, मृतक का स्कूटी व एसपी साईन मोटर सायकल को थाना लाया गया। प्रकरण के चालक रामशरण श्रीवास द्वारा हाईवा को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये राॅग साईड मे जानबुझ कर चलाकर लहराते हुये सामने से आ रही स्कूटी व मोसा को ठोकर मारकर घसीटते हुये एक्सीडेट कर फरार हो गया था जिसकी पतासाजी कर आरोपी रामशरण श्रीवास को गिरफतार कर घटना जघन्य होने से आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी – रामशरण श्रीवास पिता मनहरण श्रीवास उम्र 43 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी हिर्री माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)




















