छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट: 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में चक्रवात का प्रभाव, इन जिलों में बारिश की चेतावनी!

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने से छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने वाला है। 27 अक्टूबर से राज्य में वर्षा की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी जबकि 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट 24 अक्टूबर 2026 : छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच मौसम की चाल में बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में शुष्क और शांत बने वातावरण में आगामी 27 अक्टूबर से अचानक बड़ा परिवर्तन आने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में तेजी से गहरा रहे एक शक्तिशाली मौसमी तंत्र के चलते राज्य में वर्षा की गतिविधियों में इजाफा होने के संकेत दिए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 अक्टूबर से मौसम का रुख पूरी तरह बदलेगा। इसके बाद 28 तथा 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई अंचलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

27 अक्टूबर से बदलेगा मिजाज, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 अक्टूबर से आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और हवा की दिशा बदलेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। विशेष रूप से 28 और 29 अक्टूबर को मौसमी सिस्टम का असर चरम पर रहेगा, जिससे एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

खेती किसानी पर पड़ सकता है असर

मौसम में आने वाले इस अचानक बदलाव से जनजीवन, कटाई की तैयारी कर रहे किसानों और बाजार की गतिविधियों पर सीधा असर पड़ सकता है।

चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा निम्न दाब

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र लगातार प्रभावी हो रहा है। इसके 24 अक्टूबर तक अवदाब (Depression), 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब (Deep Depression) और 26 अक्टूबर तक तीव्र होकर चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में बदलने की संभावना है। इसी चक्रवाती तंत्र के असर से समुद्र से प्रचुर मात्रा में नमी मध्य भारत की ओर पहुंचेगी, जिससे 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में मौसमी गतिविधियां तेज होंगी।

न्यूनतम तापमान में आएगी 1 से 3 डिग्री की गिरावट

बारिश के आगामी दौर से पहले राज्य में रात की ठंड भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का आकलन है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी, जिससे रात और सुबह के समय हल्की सिहरन महसूस होगी। बीते चौबीस घंटों में राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस अवधि में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में फिलहाल साफ रहेगा आसमान

राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अक्टूबर को शहर का आकाश मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 27 तारीख से शुरू होने वाले बदलाव को देखते हुए ष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!