छत्तीसगढ़

रायपुर : घूम-घूमकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूट के 05 मोबाईल एवम एक्टिवा वाहन जप्त…

रायपुर : उरला पुलिस को रास्ते चलते राहगीरों से मोबाईल, पर्स आदि लूटने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को उनके इस्तेमाल की जाने वाले वाहन सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त प्राप्त हुई है। लूटरों से अन्य वारदातों में लूटे गये मोबाइल सहित कुल 05 मोबाईल कीमती लगभग सत्तर हजार रूपये बरामद किया गया है।

करीब 20 दिन पूर्व 08-09 बजे प्रातः फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट करके प्रार्थी रोशन साहू अपने सायकल से घर लौट रहा था उसी वक्त भवानी मोल्डर्स कंपनी के पास पीछे से एक्टिवा वाहन में सवार 02 अज्ञात व्यक्ति आये और प्रार्थी के मोबाईल को लूट कर वहॉं से फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्र. 414/22 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उरला पुलिस ने प्रार्थी से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ कर एवं आरोपी लड़कों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की, एवम आरोपियों का पता तलाश करते हुये 02 आरोपियों को पकड़ने मंे सफलता प्राप्त की गई । जिनके कब्जे से मामले से संबंधित 01 मोबाईल एवं अन्य वारदातो के 04 मोबईल कुल 05 मोबाईल तथा एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएल 1033 को बरामद किया गया है। पुलिस के पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वे लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर इस तरह की लूट की वारदातों को अंजाम देने थे। आरोपियों के विरूद्ध मूल अपराध सहित जप्त किये गये अन्य मोबाईल पर धारा 41(1$4)जॉ फो/379 भादवि के तहत् पृथक से मामला पंजीबद्ध कर मामलो में मशरूका जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उन्हें ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!