छत्तीसगढ़

सातैली माॅं की टांगी पासा से वार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

जशपुर : दिनांक 28.12.2024 को धोधे राम उम्र 65 वर्ष निवासी खुटगांव उरांवपारा थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छ.ग.) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पहला शादी ग्राम पेमला से हुआ था जिसके तरफ से एक लड़का बच्चा मुनेश्वर राम पैदा हुआ है जो छोटा था दुध पी रहा था उसी समय उसकी पत्नी बच्चे एवं प्रार्थी को छोड़कर भाग गयी दुबारा वापस नहीं आयी, तब यह दुबारा शादी एतवारी बाई से किया। एतवारी बाई के तरफ से दो लड़की है दोनो का शादी हो गया है व लड़का मुनेश्वर राम का शादी नहीं हुआ है जो घर का काम नहीं करता था, हमेशा से बाहर-बाहर में रहकर काम करता था।

मुनेश्वर राम माह सितम्बर 2024 में रायपुर से घर आया और प्रार्थी की पत्नी एतवारी बाई को सौतेली मां (मौसी मां) समझकर पत्नी को एवं साथ ही प्रार्थी को भी वह पसंद नहीं करता था। लड़का मुनेश्वर राम माह सितम्बर 2024 से घर पर ही अकेले अलग खाना पीना बनाकर खाता था। दिनांक 27.12.2024 के शाम को यह दोनों पति-पत्नी खाना खाये इसका लड़का मुनेश्वर अपने से खाना बनाकर खाया, तीनों अलग-अलग अपने अपने बिस्तर में जाकर सो गये। दिनांक 28.12.24 के रात 2.30 बजे लड़का मुनेश्वर टांगी के बेठ तरफ से प्रार्थी सिर में धक्का दिया तब यह उठा और बोला- “ऐसा क्यों कर रहे हो मेरा तबियत ठीक नहीं है”, इतने में पत्नी एतवारी बाई वहीं सोई थी, वहां पर गया और टांगी के पासा तरफ से एतवारी बाई को तीन बार सिर, शरीर में मारा, मारते देखकर यह पड़ोस में अपनी बड़ी लड़की के घर जाकर उठाकर घटना की बात को बताया तब इसका दमाद इसके घर आये घर पास पहुंचे तो लड़का मुनेश्वर टांगी को लेकर घर से रोड़ तरफ भाग रहा था। पत्नी एतवारी बाई घर के दरवाजा पास आंगन में मृत पड़ी थी। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर मौके पर देहाती नालसी धारा सदर कायम कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 69/2024 धारा 103 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में निर्देशानुसार मृतिका के शव पंचनामा कार्यवाही किया गया एवं शव का पी.एम. कराया गया। आरोपी मुनेश्वर राम घटना कारित करने के बाद से फरार था जिसे केछवाकानी ईबनदी के पास से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ करने के उपरांत मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में घटना घटित करना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त टांगी को नदी किनारे सेंधवार झुड में छिपाकर रखना बताया एवं अपनी मौसी मां का 05 नग टुटा हुआ चुड़ी को कब्र में चढ़ाने के लिए अपने जेब में रखा था को पेश करने पर व घटना के समय पहना कपड़ा जिसमें खून का धब्बा जैसा लगा था एवं हत्या करने में प्रयुक्त टांगी को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपी मुनेश्वर राम पिता धोधे राम उम्र 40 वर्ष निवासी खुटगांव उरांवपारा थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छ.ग.) के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 28.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!