छत्तीसगढ़

रायगढ़ : छाल पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट के आरोपी काे गिरफ्तार कर भेजा रिमांड….

रायगढ़ । दिनांक 21.07.2022 को थाना छाल में महिला द्वारा उसके पडोसी अशोक बसोड (32 वर्ष) पर घर घुसकर गाली गलौच, मारपीट का आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । महिला के आवेदन पर थाना छाल में धारा 294, 323, 451 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया । थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया ।

अपराध विवेचना दौरान पीड़ित महिला का बयान लिया गया, महिला बताई कि दिनांक 20.07.2022 को घर के लोग समीप के जंगल गये हुये थे । दोपहर करीब 1.00 बजे पडोसी अशोक बसोड घर के सामने गंदी गंदी गालियां दे रहा था जिसे मना करने पर घर के आंगन और मकान अंदर आकर गाली गलौच झगडा कर गाल में थप्पड़ मारा और अश्लील हरकत करते हुए हाथों को मरोड दिया । पीड़िता के कथन पर प्रकरण में धारा 354, 452 IPC जोड़ते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाया गया । आज मुखबिर सूचना पर आरोपी अशोक बसोड को गिरफ्तार कर JMFC धरमजयगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!