छत्तीसगढ़

दुर्ग : छेडछाड करने वाले आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुर्ग : ज्ञात हो की गत रात्रि 08.00 बजे करीबन पीडिता अपने घर के सामने खड़ी थी उसी समय प्रवीण नाम का लडका आया और पीडिता को देखकर बेईज्जत करने की नियत से पीछे से पकड़ लिया। पीडिता के चिल्लाने पर प्रवीण भाग गया कि पीडिता के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के निर्देशन एवं थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अपराध दर्ज करने उपरांत खुर्सीपार पुलिस आरोपी प्रवीण का पता तलाश करने में जुट गयी। आरोपी अपने घर से गायब था, खुर्सीपार पुलिस आरोपी के मिलने की सभी संभावित स्थानो पर जा जाकर पुलिस पता तलाश करती रही। इसी दौरान आरोपी पी० प्रवीण पिता पी0 बालकृष्णन उम्र 26 वर्ष निवासी गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार को गौतम नगर नाला के पास से घेराबंदी कर पकडकर थाना लाया जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे सउनि खेमलाल साहू आरक्षक चंदन सिंह, हेमंत साहू की विशेष भूमिका रही।

1 क० थाना धारा अपराध कमांक खुर्सीपार 367 / 2022 354 भादवि नाम आरोपी पी0 प्रवीण पिता पी0 बालकृष्णन उम्र 26 वर्ष निवासी गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!