छत्तीसगढ़देश/राष्ट्रीय

मौसम अलर्ट : इन राज्यों में पड़ेंगे ओले, अधिकतर राज्‍यों में तेज हवा के साथ बार‍िश की चेतावनी, आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मध्‍य भारत में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मध्‍य भारत के अधिकांश हिस्‍सों में गरज के साथ हल्‍की वारिश होने का अनुमान है। इस क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि देश के कई हिस्‍सों में बारिश और भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्‍सियस से अधिकतम 35 डिग्री सेल्‍सियस रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। जानिए कहां होगी ओलावृष्टि, कहां होगी बारिश, कहां कैसा रहेगा मौसम।

उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में बारिश का अनुमान (Weather Update North India)

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्तों में तापमान में मामूली गिरावट के संकेत हैं। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में भारत के अधिकांश हिस्‍सों में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की उम्‍मीद बढ़ी है। विभाग का अनुमान है कि हीट वेव के आसार नहीं बन रहे हैं। स्‍काई मेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में खासकर इलाहाबार, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली व आस-पास के इलाके में हल्‍की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार छत्‍तीसगढ़, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान (Weather Update Sout India)

इस हफ्ते की शुरुआत में दक्षिण भारत में गरज के साथ हल्‍की बारिश के आसार हैं। दूसरे हफ्ते में तेज बारिश होने की उम्‍मीद है। दक्षिण असम, मेधालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण भारत के कई राज्‍यों के कई हिस्‍सों में भारी बारिश का अनुमान है। खासकर त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई है।

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में में भारी बारिश का अनुमान (Weather Update North Eastern States)

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में भी आने वाले हफ्ते में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस हफ्ते की शुरुआत में दक्षिण भारत में गरज के साथ हल्‍की बारिश के आसार हैं। दक्षिण असम, मेधालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के कई हिस्‍सों में भारी बारिश का अनुमान है। खासकर त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्‍सों में आज हो सकती है ओलावष्टि (Weather Update West Bengal)

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में गंगा किनारे स्थित हिस्‍सों में किसानों को अलर्ट किया है। इस इलाके में ओले ग‍िरने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान हवाओं का रुख भी तेज होगा। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश की आशंका जताई जा रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!